जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में तहसील सरधना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें-प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 2 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समय सीमा के भीतर समाधान के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से चकरोड पर अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश कराने, पेंशन संबंधी मांगें और पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, विकास तथा चकबंदी जैसे विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने जोर देकर कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर सहित जनपद और तहसील स्तर के अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित रहे। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से चकरोड पर अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश कराने, पेंशन संबंधी मांगें और पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, विकास तथा चकबंदी जैसे विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने जोर देकर कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर सहित जनपद और तहसील स्तर के अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply