हरदोई में पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को 252 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिहानी कोतवाली क्षेत्र में की गई। पिहानी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि पुलिस अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री, निर्माण और परिवहन को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत, पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गजुआ खेड़ा निवासी रत्नेश को पकड़ा गया। आरोपी रत्नेश के पास से कुल 252 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने रत्नेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply