इटावा में भारतीय जनता पार्टी ने 23 मार्च को पूरे देश में शहीद दिवस मनाया। इस अवसर पर उन वीर सपूतों, स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद किया गया जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसी कड़ी में, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने नव-नियुक्त पार्टी पदाधिकारियों के साथ नुमाइश मैदान स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के उपरांत भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने बताया कि शहीद दिवस केवल भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में ही नहीं मनाया जाता, बल्कि उन सभी वीरों के सम्मान में भी इसे मनाया जाता है जिन्होंने अपनी कुर्बानी से देश की स्वतंत्रता की राह को आसान बनाया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उनकी वीरता, साहस और बलिदान की याद दिलाता है और देशभक्ति की भावना को हर दिल में जगाता है। शहीद दिवस का इतिहास भारत के संघर्षपूर्ण स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा हुआ है। अंग्रेजों ने लगभग दो सौ वर्षों तक भारत पर शासन किया। इस दौरान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे युवा क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई और पूरे देश में क्रांति की ज्वाला फैलाई। 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने लाहौर जेल में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी थी। यह घटना स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण क्षण बन गई। तीनों क्रांतिकारियों ने अपने साहस और देशभक्ति के बल पर पूरे देश में आजादी की चेतना को जगाया था। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री त्रिय जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष कृपानारायण तिवारी, अनूप जाटव, संजीव भदौरिया, यशवर्धन चौधरी, बासु चौधरी, अमित तिवारी, जिला मंत्री मधु तोमर, प्रीति दुबे, आयुष राज, सुरेश राजपूत, जितेंद्र पाल, अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, सह मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply