कानपुर से बाराबंकी के देवा शरीफ आ रहा एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर हुई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने घायल युवक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह हादसा 01415 गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में हुआ। यह ट्रेन कानपुर से सुबह 9:30 बजे चलती है और घटना के दिन विलंब से चल रही थी। बताया गया है कि बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं है, इसके बावजूद युवक ने उतरने का प्रयास किया। इसी प्रयास में कानपुर निवासी 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ, पुत्र रहमतुल्ला, चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। बाराबंकी रेलवे के उपाधीक्षक सत्येंद्र यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रेन को रुकवाया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की।

Leave a Reply