जहानाबाद में एक सड़क दुर्घटना में घोसी थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी साजन कुमार (22) की मौत हो गई। घटना एकंगरसराय-जहानाबाद सड़क पर झुनकी पुल के पास हुई, जहां एक अज्ञात गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, साजन कुमार बंधुगंज बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साजन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल साजन को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा योगेंद्र कुमार ने बताया कि साजन सामान लेने बंधुगंज गया था और लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में इस घटना के बाद कोहराम मच गया है।
https://ift.tt/SY9BNfn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply