कौशांबी में एक मां ने अपनी 12 साल की बेटी को यमुना में फेंक दिया। फिर घर आकर उसे ढूंढने का नाटक करने लगी। फिर थाने पहुंची और रोते हुए पुलिस से बोली-मेरी बेटी कहीं चली गई। मैं अपने बेटे को लेकर बगल के गांव में झाड़-फूंक कराने गई थी। घर आई तो उसका पता नहीं चल रहा। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुट गई। दो दिन तक न मिलने पर पुलिस ने शक के बिना पर मां से ही पूछताछ शुरू की। पहले उसने बहाना किया फिर कड़ाई से पूछने पर टूट गई और पुलिस से पूरी बात बताई। घटना 21 नवंबर (शनिवार) सराय अकिल थाना क्षेत्र के हर्रायपुर गांव का है। पहले मां का कबूलनामा पढ़ें… मां मीना देवी ने बताया कि हार्रयपुर गांव में मेरा घर है। मेरे पति रोशन लाल दिवाकर खेती करते हैं। मेरे दो बच्चे थे। एक छोटा बेटा और बेटी अनामिका (12)। मेरी बेटी दिमाग से कमजोर थी और अक्सर विवाद करती थी। मैं उससे परेशान हो चुकी थी। 21 नवंबर की सुबह अपने 6 माह के बेटे और अनामिका को लेकर घर से निकली। ई-रिक्शा से यमुना नदी के महिला घाट पुल पहुंची। सुनसान देखकर बेटी को रेलिंग पर बैठाया और अचानक धक्का देकर नदी में गिरा दिया। इसके बाद घर आ गई और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई ताकि किसी को शक न हो। जाने कैसे हुआ खुलासा सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को महिला थाने में आई थी। बोली-बेटी खो गई है। उसे ढूंढ दीजिए। मैं झाड़फूंक कराने गई थी। लेकिन घर पहुंची तो वह गायब मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। 24 घंटे तक बच्ची का पता नहीं चला। फिर हमें मां पर शक हुआ। महिला ने बताया था वह झाड़-फूंक कराने कन्जापर गांव गई थी। हम लोग कन्जापर गांव पहुंचे। वहां पूछताछ में पता चला महिला यहां आई ही नहीं थी। शक गहराने पर हम हार्रयपुर गांव पहुंचे। महिला को लेकर थाने आए। फिर पूछताछ शुरू की। लेकिन महिला ने कहा मैं नहीं जानती। फिर हमने महिला के फोन को सर्विलांस पर डाला। पता चला 21 तारीख को वह यमुना नदी के पास गई थी। फिर हमने महिला से नदी पर जाने के बारे में बताया तो बहाना करने लगी। कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बच्ची को कैसे फेंका इसके बारे में भी बताया। नदी में बच्ची की तलाश की जा रही है पुलिस और SDRF टीमें यमुना नदी में लगातार तलाश कर रही हैं। नदी किनारे बसे गांवों के घाटों पर मछुआरों की मदद ली जा रही है। सीमावर्ती थानों को भी सतर्क कर दिया गया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को यमुना में बच्ची या उसके कपड़े आदि से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना सराय अकिल से संपर्क करें। महिला को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ……………………………. ये खबर भी पढ़ें… मुझसे शादी करोगी? मना करते ही छात्रा का गला काटा, लखनऊ में घर में घुसकर वारदात; 10 मिनट तक तड़पती रही…फिर मौत लखनऊ में एक युवक ने घर में घुसकर बीएससी की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक से भाग गया। छात्रा 10 मिनट तक जमीन पर पड़ी तड़पती रही। फिर घर के दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/Y1epJjl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply