DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा में सड़क हादसे में युवक की मौत:बारात से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दूसरा गंभीर घायल

आगरा के डौकी क्षेत्र के नगला देवहंस में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक एक बारात में शामिल होने आए थे और सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। बारात से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ठार रामपुर मौजा बरौली गूजर, डौकी निवासी 30 वर्षीय विजय सिंह पुत्र बादाम सिंह और सोमवीर सिंह पुत्र राम खिलाड़ी शनिवार को एक बारात में शामिल होने नगला देवहंस आए थे। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। घायलों को आगरा रेफर किया गया हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत दोनों घायलों को सीएचसी फतेहाबाद पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। दोनों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान तोड़ा दम रविवार को उपचार के दौरान विजय सिंह ने दम तोड़ दिया। इस खबर से परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।


https://ift.tt/l2jQYHV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *