DniNews.Live

अम्बेडकरनगर से 35 विशेष बसें चलेंगी:रामनवमी पर अयोध्या-प्रयागराज के लिए होगा संचालन

चैत्र रामनवमी के अवसर पर अम्बेडकरनगर से तीर्थ नगरी प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में स्नान और अयोध्याधाम में श्रीरामलला के दर्शन या सरयू स्नान के लिए जाना अब सुगम होगा। परिवहन निगम जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक और प्रमुख बाजारों से 35 रोडवेज बसों का संचालन करेगा। इन अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ये बसें 24 मार्च, बुधवार से शुरू होकर 27 मार्च तक संचालित की जाएंगी। अकबरपुर शहर, जहांगीरगंज, आलापुर, टांडा, महरुआ, कटेहरी और भीटी सहित प्रमुख स्थानों से ये 35 बसें अयोध्या के लिए रवाना होंगी। अयोध्या धाम में आगामी 25 मार्च को चैत्र रामनवमी पूर्णिमा के दिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अकबरपुर डिपो ने विशेष योजना बनाई है। अकबरपुर से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को हर आधे घंटे पर बस उपलब्ध होगी। बसों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, इंजन मरम्मत और सर्विसिंग का कार्य अंतिम चरण में है। यात्रियों को अयोध्या जाने वाली बसों की पहचान में कोई असुविधा न हो, इसके लिए बसों पर ‘रामनवमी पर चलो अयोध्या धाम’ का स्टीकर लगाया जाएगा। सफर को सुगम बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, अयोध्या ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक कर प्रत्येक डिपो से अयोध्या के लिए बसें भेजने के निर्देश दिए हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की संख्या के आधार पर अयोध्या के लिए हर 30 मिनट पर बसों का संचालन किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *