DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कुशीनगर में मतदाता सूची सुधार अभियान:भाजपा उपाध्यक्ष ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने पर दिया जोर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के जिला प्रवासी डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने रविवार को जनपद में मंडल स्तर पर बैठकों की श्रृंखला आयोजित की। उन्होंने मथौली, रामकोला, लक्ष्मीगंज और पडरौना मंडलों के कार्यकर्ताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सिन्हा ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को अधिक सशक्त, पारदर्शी और समावेशी बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण केवल प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक दायित्व का भी अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। इस अवसर पर रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि लोकतंत्र की असली मजबूती मतदाताओं की बढ़ती सक्रियता से होती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र के इस ‘पर्व’ में पूर्ण निष्ठा और सक्रियता के साथ जुड़ने की अपील की। विधायक ने संगठनात्मक सुदृढ़ता, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बैठकों में जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती, जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, अदालत प्रसाद आर्या, मनोहर गुप्ता, भुवनेश्वर त्रिपाठी, रामदेव कुशवाहा, आशुतोष दुबे, मोनू सिंह, अवधेश पांडेय, सुधांशु पांडेय, अवध किशोर पांडेय और अरविंद सिंह समेत मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के मंडल संयोजक, सह-संयोजक एवं प्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


https://ift.tt/wycZl1P

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *