संभल जनपद के ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के नेकपुर मुख्तियारपुर गांव में एक मजदूर किसान का शव शहतूत के पेड़ से लटका मिला। मजदूर रविवार सुबह गन्ना छीलने की बात कहकर घर से निकला था। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गांव के ही 32 वर्षीय अरविंद पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। अरविंद ने पूर्व प्रधान सर्वेश के खेत की मेढ़ पर लगे शहतूत के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह लगभग 10 बजे मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। एसएसआई उपेंद्र मलिक ने बताया कि पूर्व प्रधान सर्वेश के खेत में अरविंद का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई, लेकिन वे आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं बता पाए। पूर्व प्रधान सर्वेश ने बताया कि अरविंद सुबह 7 बजे उनके घर आया था और चाय पीने के बाद ट्रैक्टर लेकर खेत पर गया था।मृतक मजदूर की पत्नी का नाम आरती है। अरविंद चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसने अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ा है, जिनमें दो बड़े बेटे और एक 15 दिन की बेटी शामिल है।
https://ift.tt/8D6xqLM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply