DniNews.Live

बांदा में विवाहिता की संदिग्ध मौत:फांसी पर लटका मिला शव, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

बांदा जनपद के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता का शव घर में फांसी पर लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नोहाई के बनियाताला की है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई है, जिसकी शादी पिछले वर्ष 7 मई को हुई थी। परिजनों ने रोशनी को फांसी पर लटका देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता मूरत राजपूत और भाई देवराज ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रोशनी का पति बाहर रहता है और वह घर में अकेली रहती थी। इसी दौरान उसके जेठ और जेठानी से अक्सर विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि रोशनी की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *