DniNews.Live

इटावा में गगन यादव ने सपा पर साधा निशाना:जेल में रहने का किया जिक्र, सभा में अखिलेश-मुलायम का नारा लगाने वाले युवक को पीटा

इटावा के करवा खेड़ा स्थित ज्ञान स्थली में आयोजित सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय पार्टी के कार्यक्रम में दादरपुर पत्थरबाजी मामले के आरोपी गगन यादव ने मंच से बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने जेल जाने, साजिश और समर्थकों के बीच काम करने के मुद्दे उठाए, वहीं सभा के दौरान नारेबाजी और मारपीट की घटना से माहौल भी गरमा गया। बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर साधा निशाना गगन यादव ने अपने भाषण में बिना सीधे नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को यह मंजूर नहीं था कि वह जिले में आकर अपने लोगों के बीच काम करें। उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों के आंसू पोछने और जनता की लड़ाई लड़ने के लिए आए थे, लेकिन इसी वजह से उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। 18 दिन जेल में रहने का जिक्र अपने संबोधन में गगन यादव ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई और उन्हें 18 दिन तक सेंट्रल जेल में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी जानकारी मिल गई थी कि किसके इशारे पर यह कार्रवाई हुई, लेकिन उन्होंने शांति बनाए रखी और कोई बयान नहीं दिया, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।
‘हम तोड़ने नहीं, जोड़ने आए हैं’ गगन यादव ने कहा कि वह बड़ा दिल रखते हैं और हमेशा समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह उस समय बोलते तो लोग समझते कि वह समाज को बांटने आए हैं, इसलिए उन्होंने चुप रहकर स्थिति को संभाला और संयम दिखाया। सभा में नारेबाजी और युवक के साथ मारपीट कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब एक युवक ने अचानक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर उसे सभा से बाहर निकाल दिया। हालांकि गगन यादव ने मंच से हस्तक्षेप करते हुए कहा कि किसी को बाहर नहीं निकाला जाएगा और खुद भी जिंदाबाद के नारे लगाने की बात कही। समर्थकों के लिए दिया तीखा संदेश
अपने भाषण के अंत में गगन यादव ने कहा कि वह जो कहते हैं वही करते हैं। उन्होंने समर्थकों से कहा कि अगर लोग उनके लिए पसीना बहाएंगे तो वह उनके लिए खून बहाने को भी तैयार हैं। उन्होंने इसे अपने संघर्ष और समर्पण की भावना बताया।

शिव प्रसाद यादव के नेतृत्व में हुआ आयोजन
यह कार्यक्रम सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान गगन यादव के बयान और सभा में हुई घटनाओं को लेकर राजनीतिक माहौल और भी गर्म होता नजर आया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *