भदोही जनपद में शहीद दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष महेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन योगी आदित्यनाथ को संबोधित था।
ज्ञापन में भदोही के नेशनल तिराहा पर ‘वंदे मातरम चौक’ के निर्माण की मांग की गई है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि यदि कोई देशी या विदेशी ताकत भारत की संप्रभुता को चुनौती देने का प्रयास करती है, तो ‘वंदे मातरम चौक’ से ‘भारत माता की जय’ का शंखनाद होगा, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई देगी। इस दौरान घनश्याम, रामेश्वर, महेश, प्रमोद, बंशीधर उपाध्याय समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply