चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कादरगंज ग्राम पंचायत में रविवार शाम एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कादरगंज निवासी शिव सरोज (पुत्र बाबू) ने रविवार शाम अपने घर में फांसी लगा ली। घटना के समय परिजन जानवरों को चारा-पानी देने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने शिव सरोज को फांसी के फंदे पर लटका पाया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मृतक शिव सरोज के पिता बाबू ने बताया कि शिव सरोज के एक लड़का और दो लड़कियां हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक आत्महत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Leave a Reply