DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नेतन्याहू ने गाजा में हवाई हमले का आदेश दिया:हमास पर इजराइली सैनिकों पर गोलीबारी का आरोप; 1 महीने पहले सीजफायर हुआ

इजराइली पीएम नेतन्याहू ने अपनी सेना को गाजा में हमले करने का आदेश दिया है। इजराइल का आरोप है कि हमास के लड़ाकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए राफा में इजराइली सेना (IDF) पर गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षा सलाहकारों से बात करने के बाद नेतन्याहू ने सेना को तुरंत हमले का आदेश दिया। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया है और शांति की उम्मीदों को झटका लगा है। इजराइल और हमास के बीच 20 दिन पहले सीजफायर समझौता हुआ था। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नेतन्याहू की मौजूदगी में 29 सितंबर को 20 सूत्री शांति योजना पेश की थी, जिस पर हमास ने 9 अक्टूबर हामी दी थी। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…


https://ift.tt/GhBr1jH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *