मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। वह 25 हजार का इनामी है। उसने ट्रैफिक पुलिस के सीओ की भाभी से चेन लूटी थी। पुलिस के रोकने पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश शौकत उर्फ मोनी है, जो एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित था। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटी गई चेन, एक बाइक, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अब विस्तार से पढ़े पूरा मामला एसपी सिटी आयुष विक्रम के अनुसार- 6 नवंबर की शाम शौकत ने पल्लवपुरम की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली कविता की चेन लूटी थी। कविता मथुरा में तैनात सीओ ट्रैफिक प्रीतम पाल सिंह की भाभी हैं। वह सब्जी लेकर घर लौट रही थीं, तभी हेलमेट पहने बदमाश उनकी चेन झपटकर फरार हो गया। इस दौरान कविता की गर्दन पर भी चोट आई थी। इसी दिन कुछ ही देर बाद आरोपी ने गणपति एनक्लेव में रहने वाली निशि कालरा की चेन लूट ली थी। निशि कालरा एक मोबाइल व्यापारी की मां हैं। इन दोनों वारदातों के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी।
https://ift.tt/WboDn34
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply