DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वीडियो कॉल पर थी गर्लफ्रेंड,लड़के ने खुद को किया शूट:पटना में शादी से इनकार करने पर सीने में मारी गोली, डेढ़ साल से था अफेयर

पटना में शादी से इनकार करने पर एक लड़के ने खुद को शूट कर लिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा कि किशोर शुक्रवार की रात अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसी दौरान प्रेमिका ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों के बीच डेढ़ साल से अफेयर था। इस बात से किशोर काफी नाराज हो गया। गुस्से में आकर उसने कट्‌टे से खुद को गोली मार दी। बुलेट उसकी छाती में लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत किशोर को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने किशोर के घर से कट्‌टा और खोखा बरामद कर लिया है। मामला धनरुआ थाना क्षेत्र का है। खबर अपडेट हो रही है………….


https://ift.tt/3CaUdTB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *