चित्रकूट जिले की मऊ मानिकपुर विधानसभा से अपना दल (एस) के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी का कहना है कि उनके कार्यकाल में सड़क और पुल निर्माण के साथ गांवों के विकास पर विशेष काम हुआ है। उनका कहना है कि अपने काम का मूल्यांकन करना उनका नहीं, बल्कि जनता का अधिकार है। चमरहुआ पुल का निर्माण अभी बाकी है, जिसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में अपना दल (एस) विधायक ने बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले चार वर्षों में अपने काम को 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब: मैंने पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए काम किया है। विधायक निधि से भी कई विकास कार्य कराए हैं। लेकिन नंबर देना मेरा काम नहीं है, यह जनता का अधिकार है। बेहतर होगा कि आप जनता से सर्वे कराकर पूछें। सवाल: क्या आप दोबारा चुनाव लड़ेंगे?
जवाब: यह सब भगवान की इच्छा पर निर्भर करता है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया?
जवाब: चमरहुआ में एक पुल का निर्माण अभी बाकी है। मैं लगातार इसके लिए प्रयास कर रहा हूं। यदि मुख्यमंत्री से इसकी स्वीकृति मिल जाती है, तो जल्द ही उसका शिलान्यास कराया जाएगा। सवाल: क्या पार्टी आपको दोबारा टिकट देगी?
जवाब: यह निर्णय पार्टी नेतृत्व का होता है। अगर हमारा काम अच्छा होगा और पार्टी को लगेगा कि हमने सही काम किया है, तो निश्चित रूप से टिकट मिलेगा।

Leave a Reply