DniNews.Live

महाराजगंज में HPV टीकाकरण अभियान शुरू:सर्वाइकल कैंसर रोकथाम के लिए 9-14 वर्ष की किशोरियों को लगेगा टीका

महाराजगंज में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने जिला अस्पताल (महिला विंग) में फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इस देशव्यापी स्वास्थ्य अभियान का उद्घाटन किया। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बताया कि यह टीका 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव प्रदान करेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की। विधायक ने जानकारी दी कि यह वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है, जबकि निजी अस्पतालों में इसके लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जाए ताकि कोई भी पात्र किशोरी टीकाकरण से वंचित न रहे। कार्यक्रम में सीएमओ और जिला अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने की योजना बनाई है। टीकाकरण के बाद किशोरियों को 15 से 30 मिनट तक निगरानी में रखा जा रहा है, ताकि किसी भी सामान्य दुष्प्रभाव (जैसे मामूली दर्द या चक्कर) की स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, लाभार्थी छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *