बिहार में ठंड का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। नवंबर का तीसरा सप्ताह समाप्त होते-होते मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पटना में दोपहर की तल्खी के साथ सुबह और शाम की ठंड बरकरार है। दो दिनों बाद पटना सहित पूरे राज्य में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। दक्षिण अंडमान में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर बिहार पर 27-28 नवंबर तक दिखने लगेगा। हल्के स्तर के बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। विभाग की माने तो 24 नवंबर के बाद से ही तापमान गिरने लगेगा। गया जी में सबसे कम 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा पारा मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को सबसे अधिक तापमान फारबिसगंज में 30.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान गयाजी में 13.2 दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा। पटना का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्वी बिहार के पूर्णिया में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और विजिबिलिटी लगभग 700 मीटर तक सीमित रही। हालांकि, कोहरा कम होने के कारण सड़क और हवाई यातायात पर कोई खास असर नहीं पड़ा। रात के तापमान में आएगी अधिक गिरावट मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में दिन के तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। धूप हल्की रहेगी और दिन में मौसम कुछ हद तक सहज महसूस होगा। लेकिन रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। अनुमान है कि प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। यह बदलाव मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं की वजह से देखने को मिल रहा है, जो बिहार में ठंड के मौसम को मजबूती दे रही हैं। आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम? मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात का तापमान लगातार नीचे जाने की संभावना है। कई जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। धूप हल्की रहेगी, लेकिन हवा में ठंडक बनी रहेगी। सुबह और शाम की ठिठुरन में बढ़ोतरी होगी। पर्वतीय क्षेत्रों की तरह कुछ जिलों में रातें ज्यादा सर्द महसूस होंगी। कुल मिलाकर, नवंबर के आखिरी दिनों में बिहार ठंड के शुरुआती तेज दौर में प्रवेश कर चुका है। अगले कुछ दिनों में सर्दी की पकड़ और मजबूत होने वाली है।
https://ift.tt/bDIrn3L
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply