गोरखपुर की चटोरी गली में खाने के साथ- साथ अब लोगों को म्यूजिक की मधुर धुन भी सुनाई देगी। नगर निगम की ओर से हर दुकानों पर लगे साउंड सिस्टम में शनिवार की सुबह से गाने बजने शुरू हो गए हैं। जिसका आनंद यहां आने वाले लोग ले रहे हैं। चटोरी गली के किसी भी कोने में बैठे लोगों तक म्यूजिक का आवाज जरूर जाएगा। इसमें भक्ति, बॉलीवुड के साथ रिमिक्स और विभिन्न तरह के गाने बज रहे हैं। शनिवार को चटोरी गली आने वाले आनंद तिवारी ने कहा- यह एक बेहतरीन अनुभव है। नगर निगम का यह बहुत अच्छा पहल है। खाने के साथ- साथ म्यूजिक का आनंद भी मिल रहा है। काफी अच्छा अनुभव है। प्रियांशु यादव ने कहा- चटोरी गली इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ। इससे पहले यहां आने थोड़ा- बहुत जो बोरियत फील होता था वो भी खत्म हो गया है। गाने सुन कर मूड फ्रेश हो जा रहा। प्रीति विश्वकर्मा ने बताया- थके हारे जब कुछ खाने के लिए आओ और पीछे से म्यूजिक सुनाई दे तो काफी अच्छा फील होता है। खाने का आनंद बढ़ जाता है। मैं तो इसे बहुत एन्जॉय कर रही। अमृता ने बताया- काफी नया कॉन्सेप्ट है। काफी अच्छा एक्सपीरिएंस है और इंट्रेस्टिंग भी है। मूड एकदम लाइट हो जा रहा है। गाने भी अच्छे बजाए जा रहे हैं। खाने के साथ म्यूजिक से मजा दोगुना हो जाता है। जानिए इंदिरा बाल विहार के प्रसिद्ध फूड के बारे में… अगर आप स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं। ऐसे में इंदिरा बाल विहार आपके लिए एक बेहतरीन जगह है। यह जगह खास तौर पर अपने मोमोज, कबाब पराठा, इडली डोसा, गरमा-गरम गुलाब जामुन, आइसक्रीम, मिश्रांबु, लस्सी, टिकिया मटर और दही बताशा जैसे व्यंजनों के लिए मशहूर है। मोमोज: यहां अफगानी, ग्रेवी, तंदूरी और फ्राइड मोमोज जैसी कई वैराइटी मिलती हैं। हर स्वाद में कुछ अलग और मजेदार फ्लेवर होता है। कबाब पराठा: नरम पराठे में लिपटे मसालेदार कबाब का स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है। दही बताशा: खट्टी-मीठी चटनी, ठंडी दही और करारे बताशों का कॉम्बिनेशन इस जगह की एक और खास पहचान है। गरम गुलाब जामुन: यहां पर कढ़ाई से निकलते ही गरमा-गरम गुलाब जामुन लोगों को खूब पसंद आते हैं।आइसक्रीम और फालूदा: गर्मी के मौसम में लोग आइसक्रीम खूब खाते हैं, लेकिन इसकी डिमांड ठंडी में भी कम नहीं होती है। कई तरह के मिलते हैं नानवेज व्यंजन यहां सोया चाप, तंदूरी चाप, चिकन टिक्का और भुना हुआ चिकन जैसे और भी कई लजीज ऑप्शन मिलते हैं, जो खासकर नॉनवेज प्रेमियों को खूब पसंद आते हैं। सड़क भी होगी स्मार्ट इंदिरा बाल विहार के सामने की सड़क को स्मार्ट रोड बनाया जा रहा है। इस सड़क को मार्बल से ईंट जैसा डिजाइन देकर और भी आकर्षक बनाया जा रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर बैठने के लिए सुंदर सिटिंग एरिया भी बनाया जा रहा है। जिससे लोग आराम से बैठकर खाना खा सकें या बच्चों को खेलते हुए देख सकें। रोड किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें भी शाम के समय लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगी। शाम के समय लगने वाली भीड़ और ट्रैफिक से निपटने के 24 घंटे नो व्हीकल जोन लागू किया जाएगा। नगर निगम बुलार्ड पोल लगाएगा, जो दिन में नीचे रहेंगे और शाम को अपने आप ऊपर उठ जाएंगे। इससे कोई वाहन अंदर न आ सके। यह पूरी योजना पुलिस और ट्रैफिक विभाग की सहमति से लागू की जा रही है। बच्चों और परिवार के लिए भी खास पार्क के अंदर बच्चों के खेलने की जगह को नया रूप दिया गया है। अब यहां साफ-सुथरा माहौल, अच्छी रोशनी और सुंदर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के अनुसार, इंदिरा बाल विहार को अब पूरी तरह से स्मार्ट और टूरिस्ट फ्रेंडली फूड स्ट्रीट के रूप में बदला जा रहा है। सफाई, सुरक्षा और व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। यहां आने वाले हर व्यक्ति को अच्छा अनुभव मिलेगा।
https://ift.tt/TGjQRSN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply