बाराबंकी के सोमैया नगर देवा रोड स्थित शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के जिला मुख्यालय पर शिवसैनिकों ने शहीद भगत सिंह के 95वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाए और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस अवसर पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। पार्टी के प्रदेश महासचिव और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज मिश्र ‘विद्रोही’ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु का योगदान अतुलनीय है, जिसके लिए राष्ट्र सदैव उनका आभारी रहेगा। मिश्र ने जोर दिया कि वर्तमान समय में भगत सिंह के विचारों को अपनाकर ही देश को विघटनकारी शक्तियों से बचाया जा सकता है, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मीकि उर्फ पंडित जी, जिला मीडिया प्रभारी एस.एन. मिश्रा, जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, जिला सचिव प्रवीन वर्मा, जिला सचिव चंद्रशेखर, कुर्सी विधानसभा प्रभारी कमलेश राजपूत, निंदूरा ब्लॉक प्रमुख राम प्रसाद निगम, भवानी सेना निंदूरा ब्लॉक प्रमुख आसमा बॉनो, सरवन बाबा, राम सिंह शिल्पकार, मनीष राठौर सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।

Leave a Reply