कटोरिया| कटोरिया पुलिस ने सुईया के ढकना गांव से शनिवार को नाबालिग लड़की के अपरहण के मामले के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में अपहृत लड़की को बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ढकना गांव के स्व नुनेश्वर यादव का पुत्र छोटू यादव बताया गया है। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार कर रहे थे। जानकारी के अनुसार लड़की के पिता द्वारा बीते शुक्रवार को बेटी के अपहरण को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद युवक को गिरफ्तार कर उसके घर से लड़की को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार छोटू यादव का गंभीर आपराधिक इतिहास भी रहा है। जिसमें सूईया थाना में उसके विरूद्ध अलग-अलग तीन गंभीर मामला दर्ज है। जबकि कटोरिया थाना में नये मामले के अलावे पूर्व का भी एक मामला दर्ज था। भास्कर न्यूज | शंभूगंज शंभूगंज थाना क्षेत्र के महिसौथा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों वारंटी पिता-पुत्र है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने शंभूगंज थाना क्षेत्र के महिसौथा गांव में छापेमारी करते हुए वारंटी पिता और पुत्र राम लखन शर्मा पिता स्वर्गीय कामदेव शर्मा और उसका पुत्र चंदन शर्मा पिता राम लखन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों पिता पुत्र को शंभूगंज थाना लाया गया।, जहां से फिर मेडिकल जांच के लिए शंभूगंज सीएचसी भेजा गया। इस दौरान मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। शंभूगंज थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि शंभूगंज थाना क्षेत्र में वारंटियों, नामजद अभियुक्तों और अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा इस प्रकार के छापेमारी अभियान से यहां के वारंटियों और अपराधियों और नामजद अभियुक्तों में हड़कंप मच गया है। बांका| सदर थाना की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पुरानी लहेता गांव से आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया। शनिवार को दोनों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी शिव शंकर पंजियारा एवं उसका पुत्र चंदन को गिरफ्तार किया गया।
https://ift.tt/mHSkuxW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply