DniNews.Live

सपा कार्यकर्ताओं ने लोहिया की 116वीं जयंती मनाई:एटा में साइकिल यात्रा निकालकर दिया PDA एकता का संदेश

एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के नगला रंजीत में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने राममनोहर लोहिया की 116वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित की गई थी। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर, पोस्टर और तख्तियां थाम रखी थीं। साइकिल यात्रा नगला रंजीत से शुरू होकर करतला तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। यह यात्रा सपा जिलाध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें ‘पी.डी.ए. एकता’ का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव और राममनोहर लोहिया अमर रहे के नारे भी लगाए। समाजवादी पार्टी के नेता शराफत हुसैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर राममनोहर लोहिया की 116वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह ‘पी.डी.ए. एकता साइकिल यात्रा’ नगला रंजीत से करतला तक निकाली गई। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर लोहिया जी को याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *