प्रयागराज में मस्जिद हटाने को लेकर कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है ये मस्जिद यहां से हटनी चाहिए। उनके धरने पर बैठते ही मौके पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को मंत्री संजय निषाद निषाद पार्क में महाराजा गुहाराज निषाद के जन्मदिवस के अवसर पर पूजन-अर्चना करने पहुंचे थे। यहीं पार्क में एक मस्जिद बनी हुई है। इसे देखकर वह इसे हटाने की मांग करने लगे। उनका कहना है कि संबंधित स्थल ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का है। इसलिए वहां से मस्जिद को हटाया जाना चाहिए। श्रृंगवेरपुर में रैली करेंगे, गोरखपुर में रविवार को निकाली थी आज संजय निषाद की प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर रैली है। इसी को लेकर वह पहुंचे हुए हैं। इससे पहले संजय निषाद ने रविवार को 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने 3000 बाइक के साथ 10 किमी की रैली निकाली थी। उन्होंने कहा था कि सपा ने हमारी पढ़ाई-लिखाई छीन ली, जबकि बसपा ने रोजी-रोटी छीनी। ये वापस होना चाहिए। हमारे समाज की गिनती, हमारी गिनती अनुसूचित जाति में हो, इसके लिए हम 4 बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं। यूपी में निषाद पार्टी अभी भाजपा के साथ गठबंधन में हैं। पार्टी का पूरा नाम- निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल है। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए पार्टी ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है। 2022 में निषाद पार्टी ने भाजपा के साथ मिलकर 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें 9 सीटों पर जीत मिली थी। 6 विधायक निषाद पार्टी के सिंबल (थाली) पर थे, बाकी 3 ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव जीता था। खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Leave a Reply