यूपी के बुलंदशहर में पूर्व प्रधान पति लक्ष्मी नारायण रावल (55) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही 17 साल की नाबालिग बेटी को हार्ट अटैक आ गया और उसने भी एक घंटे के भीतर दम तोड़ दिया। लक्ष्मी नारायण रावल मथुरिया इंटर कॉलेज, डिबाई में संविदा कर्मचारी थे। रविवार रात वह बाइक से नाइट ड्यूटी के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक उनकी बाइक सांड से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, घर पर जैसे ही मौत की सूचना पहुंची, उनकी बेटी को गहरा सदमा लगा। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार में दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर नरोरा थाना क्षेत्र की है। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए… रामघाट थाना क्षेत्र के रामघाट गांव निवासी लक्ष्मी नारायण रावल मथुरिया इंटर कॉलेज, डिबाई में सिक्योरिटी गार्ड थे। उनकी पत्नी कृष्णा देवी 2005 और 2015 में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। रविवार रात करीब 9 बजे वह बाइक से नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकले। लगभग 10 किलोमीटर दूर नरोरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे। रात करीब 10 बजे अचानक उनकी बाइक के सामने सांड आ गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर सिर के बल दूर जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तुरंत नरोरा एनएपीएस के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिता की मौत की खबर सुनते ही बेटी को हार्ट अटैक
अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को फोन पर जानकारी दी। जैसे ही लक्ष्मी नारायण की मौत की खबर उनकी 17 वर्षीय बेटी ममता को मिली, उसे गहरा सदमा लगा। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आ गया। घबराए परिजन उसे तुरंत नजदीकी सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां रात करीब 12 बजे डॉक्टरों ने ममता को भी मृत घोषित कर दिया। 6 भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी ममता
पत्नी कृष्णा देवी ने बताया कि परिवार में कुल छह बच्चे हैं। इनमें बड़े बेटे नेत्रपाल और बेटियां जितेंद्र, भावना और हेमलता की शादी हो चुकी है। ममता चौथे नंबर की संतान थी और घर पर ही रहती थी। परिवार का सबसे छोटा बेटा ललित है। नरोरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत ने बताया- सड़क हादसे में रामघाट गांव की पूर्व ग्राम प्रधान के पति की मौत हो गई थी। पिता की मौत की खबर सुनने के बाद बेटी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। दोनों अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटनाएं हैं। पिता-पुत्री के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
———————————– ये खबर भी पढ़िए… 70 साल के मौलाना ने किशोर से किया कुकर्म, VIDEO:पुलिस ने किया अरेस्ट; 11 साल के छात्र से ईद की रात की गंदी हरकत
मुजफ्फरनगर में 70 साल के मौलाना को 11 साल के किशोर के साथ कुकर्म के आरोप में अरेस्ट किया गया है। मदरसे में सो रहे किशोर के साथ गंदी हरकत करते हुए उसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखकर परिजन सन्न रह गए। इसके बाद किशोर से पूछताछ की तो मामला सामने आया। पीड़ित किशोर ने बताया- मौलाना उसे क्लास के बाद किसी काम या साफ-सफाई के बहाने रोक लेता था। फिर दूसरे कमरे में ले जाकर जबरिया कुकर्म करता था। मौलाना उसे उर्दू पढ़ाता था। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply