DniNews.Live

गाजियाबाद में विदेश भेजने के नाम पर ठगी:नौकरी दिलाने का झांसा दिया, डेढ़ लाख रुपए लिए, पैसे मांगने पर धमकी

गाजियाबाद के लोनी और अंकुर विहार क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठग लिए गए। पीड़ित ने बताया कि एक वो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है और बेहतर भविष्य के लिए विदेश जाना चाहता था। आरोप है कि मोहम्मद तारिक उर्फ राहिब और उसकी पत्नी तबस्सुम ने खुद को विदेश भेजने और नौकरी दिलाने वाला एजेंट बताकर लोगों को झांसे में लिया। उन्होंने दुबई में नौकरी दिलाने का लालच देकर पीड़ित से करीब डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए। पैसे का कुछ हिस्सा बैंक में ट्रांसफर कराया गया, जबकि बाकी नकद लिया गया। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए अपना घर दिखाया और फर्जी टिकट और वीजा की पीडीएफ भी दिखा दी। तय तारीख पर पीड़ित को दिल्ली एयरपोर्ट बुलाया गया, लेकिन वहां आरोपी नहीं पहुंचे। जांच में सामने आया कि दिए गए टिकट और वीजा पूरी तरह फर्जी थे। एयरपोर्ट पर पीड़ित को कई अन्य लोग भी मिले, जो इसी तरह ठगी का शिकार हुए थे। सभी को वापस घर लौटना पड़ा। बाद में जब पीड़ित आरोपियों के घर पहुंचा तो वहां और भी लोग अपने पैसे वापस मांगते मिले। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। अब पीड़ित ने कोर्ट के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *