DniNews.Live

मस्जिद हटाने को लेकर मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे:बोले- निषाद पार्क से इसे हटाया जाए, समर्थक भी पहुंचे; पुलिस तैनात

प्रयागराज में मस्जिद हटाने को लेकर कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है ये मस्जिद यहां से हटनी चाहिए। उनके धरने पर बैठते ही मौके पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को मंत्री संजय निषाद निषाद पार्क में महाराजा गुहाराज निषाद के जन्मदिवस के अवसर पर पूजन-अर्चना करने पहुंचे थे। यहीं पार्क में एक मस्जिद बनी हुई है। इसे देखकर वह इसे हटाने की मांग करने लगे। उनका कहना है कि संबंधित स्थल ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का है। इसलिए वहां से मस्जिद को हटाया जाना चाहिए।
खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *