लखनऊ के कृष्णानगर इलाके के अलीनगर कुम्हारे में सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक वाहन की टक्कर के बाद ड्राइवर का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 37 वर्षीय ड्राइवर तेज बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। तेज बहादुर निजी नौकरी करता था और ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया और उसे संभलने का मौका नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता करतार सिंह और माता शांति देवी का पहले ही निधन हो चुका है। वह अविवाहित था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार, भतीजा शैलेंद्र उसके सबसे करीब था। पुलिस अब टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply