DniNews.Live

प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति के तहत निकली रैली:महिला आरक्षी स्कूटी से निकलीं, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रतापगढ़ में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जन जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत एक दोपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ से शुरू हुई इस रैली को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल के साथ संयुक्त रूप से महिला आरक्षियों की इस रैली को हरी झंडी दिखाई। इस रैली में बड़ी संख्या में महिला आरक्षियों ने भाग लिया, जो जागरूकता संदेश लेकर निकली थीं। रैली का मुख्य उद्देश्य जनपदवासियों, विशेषकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाएं किसी भी समस्या या अपराध की स्थिति में बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ‘मिशन शक्ति’ के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महिलाओं को सशक्त बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। यह रैली प्रतापगढ़ शहर और आसपास के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरी, जिससे व्यापक स्तर पर लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा सका।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *