सहारनपुर में 20 नवंबर को हुई चोकर व्यापारी के गोदाम में 7 लाख की लूटकांड के मास्टरमाइंड दो नौकर निकले हैं। जुएं की लत से कर्ज में डूबे इन आरोपियों ने गैंग बनाया। सभी आरोपी साथ में जुआ खेलते थे। व्यापारी के नौकर ने दोनों बदमाशों को इनपुट दिया। एक बदमाश रुड़की का है, जिसने व्यापारी का रुड़की से पीछ करते हुए सहारनपुर पहुंचे। पैसा लेकर आए व्यापारी के गोदाम में घुसते ही लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि दो बदमाशों को सुबह मुठभेड़ में अरेस्ट किया है। जबकि दो नौकरों को आरोपियों के इनपुट पर अरेस्ट किया है। मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र का है। फिल्मी अंदाज में हुई थी लूट पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में 20 नवंबर को हुई 7 लाख की फिल्मी अंदाज वाली लूट का खुलासा किया गया है। इस पूरे खेल की साजिश किसी बाहरी गैंग ने नहीं, बल्कि व्यापारी संजीव मेहंदीरत्ता के दो भरोसेमंद नौकरों रविश और फिरोज ने रची थी, जिन्होंने सूचनाएं देकर बाहरी बदमाशों से लूट करवाई। नहीं था कोई पुलिस रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार, इस पूरे लूटकांड को खोलना काफी कठिन था। लेकिन आसपास के मोबाइल सर्विलांस को एक्टिव कर लूट का खुलासा हुआ है। वहीं, लूट वाले दिन से व्यापारी संजीव मेहंदीरत्ता के दोनों भरोसेमंद नौकर रविश और फिरोज फरार थे। गोदाम और आसपास के सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखाई दिए थे। लेकिन मुंह पर मास्क होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। वहीं, तीनों बदमाश पैदल ही चले गए थे। पुलिस ने शनिवार सुबह दो बदमाश मैनपाल और इरफान को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया है। दो महीने से कर रहे थे रेकी पुलिस के अनुसार, व्यापारी के दोनों नौकर जुएं खेलते थे। वहीं तीनों बदमाश मैनपाल और इरफान के अलावा अन्य आपस में बैठकर शराब भी पीते थे। जुएं में सभी कर्जदार हो गए। जिसके बाद व्यापारी के नौकर रविश और फिरोज ने शराब के नशे में कर्ज उतारने की बात कही और अपने व्यापारी के शेड्यूल बताए। रोजाना पैसा रुड़की से सहारनपुर लाना और ले जाने की बात कही। जिसके बाद 5 आरोपियों ने व्यापारी को लूटने की योजना बनाई। जिसके बाद दो महीने से रेकी कर रहे थे। पहले रास्ते में भी लूट करने की योजना बनाई थी। लेकिन इसका मौका नहीं मिला। हालांकि बदमाश मैनपाल ने पूछताछ में बताया कि ये पूरी प्लानिंग उसकी थी। गोदाम की अंदरूनी जानकारी रविश और फिरोज ने दी। 7 लाख की लूट के बाद हमने आज दोनों को उनके हिस्से के 1-1 लाख रुपए भी पकड़ा दिए थे। पुलिस ने दोनों नौकरों को ट्रांसपोर्ट नगर की टूटी दीवार के पास से अरेस्ट किया है। उनकी निशानदेही पर 2 लाख रुपए बरामद किए। वहीं, सुबह मुठभेड़ में अरेस्ट हुए दो बदमाशों से 4.30 लाख रुपए बरामद किए थे। पुलिस अभी तक 6.30 लाख बरामद कर चुकी है। वहीं, फरार एक बदमाश के पास 70 हजार रुपए है।
https://ift.tt/kriawOd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply