DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में सपा ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया:कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया

संभल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके सिद्धांतों पर चलकर देश और प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। उक्त कार्यक्रम शनिवार दोपहर 3 बजे संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र स्थित बहजोई रोड के पक्का बाग कार्यालय पर आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां ने पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पारंपरिक और सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। उपस्थित समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर इंटर कॉलेज के 15 छात्र भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के बताए मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। फिरोज खां ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा याद आते रहेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों, मजदूरों, नौजवानों, छात्रों, दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिससे जनता को लाभ मिला। उन्होंने आगे कहा कि जनता आज भी उन्हें याद करती है। इंडिया गठबंधन अखिलेश यादव के नेतृत्व में देश में गरीबों, किसानों, मजदूरों और छात्रों की आवाज को लोकसभा में उठा रहा है, और उनके सपनों को साकार कर रहा है। इस अवसर पर रामरहीस यादव मियां, असलम खां, गालिब खां, फैजान शाही, नवाब साद आदिल, मोहम्मद शान, जबर सिंह यादव, गौरव यादव, रहीस प्रधान, गुलाम मुस्तफा, अकरम अंसारी, अमरपाल यादव, राजेश यादव, वीरेश यादव, राहुफ अली, जरीफ उस्मानी, राहुल यादव, आरिफ खां, अब्बास खां, वसीम इमरान, मोनिस, सालिम और बिलाल खां सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


https://ift.tt/wdO0nAR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *