आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया इलाके में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह में मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महेन्द्र प्रताप निवासी कालिंदी विहार ने बताया कि उसका 21 वर्षीय भाई राजीव माथुर अपने दोस्त की शादी में शामिल होने कृष्णा पैलेस, जलेसर रोड गया था। वहीं नशे की हालत में बबलू और भोले पुत्र महावीर निवासी राधे नगर टेढ़ी बगिया, राजीव से गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर दोनों ने राजीव के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद शांत कराने की कोशिश कर रहे राजीव पर आरोपियों ने अपने पिता महावीर के साथ मिलकर चाकू से हमला बोल दिया। पेट में दो जगह वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर घटना के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए जेके हॉस्पिटल, टेढ़ी बगिया में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/tLoVhef
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply