रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में पिता की डांट से आहत एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कुतुबपुर निवासी सिकंदर चौहान (22) पुत्र रामाशंकर चौहान इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई काम नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। इससे क्षुब्ध होकर सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक एसके ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से गंभीर हालत में एक युवक को लाया गया है, जिसे प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply