वाराणसी के नदेसर में स्थित पीसीएफ प्लाजा में सोमवार को भीषण आग लग गई। शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। अचानक आग तेज होने से कुछ दुकानदार दुकान छोड़कर भागे और अपनी जान बचाई। इस बिल्डिंग के पहले ग्राउंड फ्लोर पर एक गैलरी में आग लगी जिसमें करीब एक दर्जन दुकानें हैं। इसमें कंप्यूटर, लैपटाप, कमानी, अर्थिंग्स, वायर की ज्यादादर दुकानें है जो जलकर राख हो गई। दुकानदारों के अनुसार, करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है। करीब 2 घंटे तक लगातार प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड चेतगंज के प्रभारी दीपक सिंह ने बताया, एक दुकान में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई थी, आग पर काबू पा लिया गया है। ..खबर अपडेट हो रही है।

Leave a Reply