DniNews.Live

जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:लाठी-डंडे चले, कई लोग घायल, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंडावर थाना क्षेत्र की बालावाली चौकी के अंतर्गत रामसहाय वाला गांव में हुई। यहां रहने वाले दो परिवारों के बीच मामूली ज़मीनी विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, जो जल्द ही हिंसक मारपीट में बदल गया। इस मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लाठी-डंडे और हाथापाई साफ दिख रही है। मंडावर थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *