नोएडा में मौसम ने फिर करवट बदली है। सोमवार को सुबह से बदाल छाए है। बीच-बीच में बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमाप 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आईएमडी के मुताबिक दिन भर यही स्थित रहने की उम्मीद है। मंगलवार से गुरुवार तक धूप और आशिंक बादल रहेंगे। शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। आगामी रविवार और सोमवार एक फिर बारिश और घने काले बादल छाने की उम्मीद है। हालांकि अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। जिससे लोगों को अब गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग की माने तो पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस बना है। जिसका असर नोएडा में देखने को मिला है। अब ये असर कम हो रहा है। ऐसे में सोमवार को हल्की बारिश के बाद दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। नमी की मात्रा करीब 80 प्रतिशत और हवा की रफ्तार 8 किमी प्रतिघंटा रहेगी।

Leave a Reply