DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

RTO लखनऊ से अयोध्या तक करता है अवैध वसूली:रेट 2000, परिवहन मंत्री का आवास घेरने पहुंचे लोडर ड्राइवर बोले- आत्मदाह करेंगे

लखनऊ में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ऑटो लोडर संयुक्त कल्याण समिति सदस्य परिवहन मंत्री का आवास घेरने पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आवास से पहले ही रोक लिया जिससे, नाराज होकर सभी ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। लोडर चालक बोले- हमसे 2 हजार रुपए अवैध वसूली की जा रही है। अगर यह न रुकी तो हम CM आवास के बाहर आत्मदाह कर लेंगे। लोडर समिति सदस्य दयाशंकर सिंह के आवास पर जाकर ज्ञापन देना चाहते थे। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को आवास से दूर ले आए। इससे पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोकझोंक हो गई। 2 तस्वीरें देखिए… एक बार में 22 हजार जुर्माना वसूली प्रदेश अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा- हम लोगों से ₹ 22 हजार एक बार में चालान के नाम पर जुर्माना वसूला जा रहा है जो की बेहद ज्यादा है। हमारी मांग यह है कि 1988 मोटर अधिनियम कानून के तहत जुर्माना वसूला जाए। उत्तराखंड में यह जुर्माना ₹2000 प्रति टन है। उत्तर प्रदेश में यही जुर्माना ₹22000 वसूला जा रहा है। अगर एक बार गाड़ी रोकी जाती है तो कम से कम ₹40 हजार का जुर्माना देना पड़ता है। अगर महीने में चार बार चालान हो गया तो हम लोगों को ₹2 लाख भरना पड़ जाता है। इसके बाद स्थिति ऐसी हो जाती है कि वाहन की किश्त देने के पैसे नहीं बचते हैं। ‘₹ 2 हजार अवैध वसूली का रेट’ ट्रैकों की एंट्री के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। पूरे प्रदेश में यह अवैध वसूली हो रही है कि ₹2000 अवैध तरीके से दे दो जिसके बाद कहीं भी गाड़ी रोक नहीं जाती है। कोई चालान नहीं होता। फैजाबाद, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और बाराबंकी सब जगह अवैध वसूली जारी है। पूरे प्रदेश में आरटीओ के द्वारा एंट्री के नाम पर हर जगह पैसा वसूला जाता है। हम लोग इसे परेशान हो चुके हैं। अगर हमारी मांग नहीं पूरी हुई तो मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करेंगे। ‘अवैध वसूली न देने पर चालान की सजा’ रोहिद खान ने कहा- हम लोग कानपुर से लखनऊ चलकर आए हैं। अपनी मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। हमारी छोटी गाड़ियां हैं, जिसे डाला या छोटा हाथी कहते हैं। मगर इसकी वसूली हैवी व्हीकल ट्रक के बराबर हो रही है। चालान के नाम पर हमारा उत्पीड़न हो रहा है। नियमों से चलने के बाद भी वसूली की वजह से चालान किया जाता है। चालान में हाथी और चीटी को एक समान कर दिया। इन गाड़ियों से हम लोग सब्जी, ब्रेड और दूध ढोते हैं। एंट्री के नाम पर ₹2000 देने के बाद फिर चाहे ओवरलोडिंग हो या कुछ भी कोई कार्रवाई नहीं होती। हम लोग अवैध पैसा नहीं देते हैं इसलिए परेशान किया जा रहा है। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में रिकवरी एजेंट की हत्या का VIDEO:फोन कर चौराहे पर बुलाया, कांच की बोतल से सिर पर हमला किया लखनऊ में लोन रिकवरी एजेंट की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर चौराहे पर मिला। पूरा वाकया बुधवार रात का है। इसका एक्सक्लूसिव वीडियो दैनिक भास्कर को मिला। इसमें 3 संदिग्ध युवक कैद हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर


https://ift.tt/1fVjBTL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *