DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी में रेप पीड़िता को मां ने बीच सड़क पीटा:शादी की जिद पर अड़ी थी; आरोपी लड़के ने कोर्ट में ऑफर दिया था

यूपी के मुजफ्फरनगर में रेप पीड़िता को उसकी मां ने बीच सड़क बेरहमी से पीटा। बाल पकड़कर घसीटा। हाथ मरोड़कर थप्पड़ मारे। इसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, आरोपी युवक ने कोर्ट में लड़की से शादी करने का ऑफर दिया था। इस पर लड़की आरोपी से शादी की जिद पर अड़ गई थी। मां ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद मां ने उसे थप्पड़ और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बीच–बचाव कराने की कोशिश की। लेकिन मां ने किसी की नहीं सुनीं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर आई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 2 फोटो… अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, बुढ़ाना थाना क्षेत्र निवासी लड़की ने हाल ही में एक युवक पर रेप का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसी मामले की शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई थी। मां–बेटी शुक्रवार दोपहर कोर्ट पहुंचीं। बताया जा रहा कोर्ट में लड़के ने पीड़िता से शादी करने की बात कही। दोपहर 3 बजे सुनवाई खत्म होने के बाद मां-बेटी कोर्ट से बाहर निकलीं और झगड़ने लगीं। लड़की, रेप के आरोपी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन मां इसके खिलाफ थी। वह बेटी को समझा रही थी कि वह लड़का सही नहीं है। उसने तुम्हारे साथ गलत किया है, लेकिन बेटी नहीं मानीं। लड़की वहां से भागने लगी। इसके बाद मां ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। प्रकाश चौक पर सबके सामने बेटी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। प्रकाश चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तुरंत सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दोनों मां-बेटी को सिविल लाइन थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सिविल लाइन आशुतोष सिंह ने बताया– रेप के के मामले की कोर्ट में सुनवाई के बाद मां–बेटी की मारपीट हुई। युवक, लड़की से शादी करना चाहता है। लड़की भी तैयार है, लेकिन मां नहीं चाहती। कोर्ट परिसर के बाहर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। दोनों काे समझाने के बाद घर भेज दिया गया है। अब जानिए वीडियो में क्या है…
वीडियो में दिख रहा है सलवार सूट पहने लड़की सड़क पर भाग रही है। मां ने उसका हाथ पकड़ा रखा है। लड़की हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही है। इस बीच गिर भी जाती है। मां उसे थप्पड़ मारने लगती है। लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन मां उसे थप्पड़ मारते हुए वहां से ले जा रही है। इस दौरान वहां भीड़ लग गई। इसी बीच एक पुलिसकर्मी पहुंचा। उसने दोनों को अलग किया। ————————– ये खबर भी पढ़ें… जज बोले- राहुल गांधी 18 दिसंबर को हाजिर हों:7 महीने पहले कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं; वाराणसी कोर्ट में हो रही सुनवाई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी या उनके वकील शुक्रवार को भी वाराणसी कोर्ट नहीं पहुंचे। इस वजह से उनके मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब 18 दिसंबर को सुनवाई होगी। विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुर्वेद विक्रम सिंह ने कहा कि अगली सुनवाई (18 दिसंबर) पर राहुल गांधी या उनके वकील कोर्ट आएं। जिससे सुनवाई हो सके। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/45Uu7oT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *