इटावा के बकेवर के मोहल्ला गांधी नगर में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक युवक ने ‘माता बलि मांग रही है’ कहकर खुद पर कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी जान ले ली। मृतक की पहचान राजेश कुमार उर्फ कल्लू (पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से शराब की लत और मानसिक अस्थिरता से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार, राजेश शराब का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उसका पालन-पोषण उसके चाचा शांति उर्फ संतोष व चाची पार्वती देवी ने किया था। देखिए 2 तस्वीरें… अक्सर रटता था ‘माता बलि मांग रही है’ बीते कुछ समय से राजेश का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह अक्सर कहता था कि ‘माता बलि मांग रही है’, जिससे परिवार में भय का माहौल बना रहता था। घर खाली कराने को लेकर भी उसका अपने चाचा से विवाद चलता रहता था। रविवार को भी उसने अपने पैर के अंगूठे पर हमला कर खुद को घायल कर लिया था। कुल्हाड़ी से सिर पर किया हमला सोमवार सुबह करीब 7 बजे राजेश की चाची घर की ऊपरी मंजिल पर काम कर रही थीं और चाचा पशुओं के पास बाहर थे। राजेश ने घर के बरामदे में कुल्हाड़ी से अपने सिर पर वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल राजेश वहीं गिर पड़ा। परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल एंबुलेंस से बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी के एक महीने बाद से ही पत्नी रह रही अलग मृतक राजेश की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व झारखंड निवासी रानी से हुई थी। हालांकि, विवाह के एक माह बाद ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी और तब से अलग रह रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply