DniNews.Live

सऊदी से सीतापुर के युवक का शव भारत आएगा:रियाद दूतावास ने रवि गोपाल के लिए एनओसी जारी की,18 मार्च को हुई थी युवक की मौत

सीतापुर के महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी रवि गोपाल की सऊदी अरब में हुई मौत के मामले में अब राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय दूतावास, रियाद द्वारा एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी कर दिए जाने के बाद अब रवि का शव भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जाता है कि रवि गोपाल सऊदी अरब में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 18 मार्च को फैक्ट्री पर हुए हमले के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय रवि फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक फोन कट गया। बाद में उसकी मौत की सूचना दोस्तो se मिली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए थे। भाजपा विधायक आशा मौर्य ने 21 मार्च को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया था। साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री से बातचीत कर रवि के शव को भारत लाने की प्रक्रिया तेज कराने की मांग भी की थी। शव को भारत लाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए भारतीय दूतावास को रिपोर्ट भेजी गई थी। अब दूतावास द्वारा एनओसी जारी होने के बाद उम्मीद है कि जल्द ही रवि का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव पहुंच सकेगा, जिससे परिजन अंतिम संस्कार कर सकेंगे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे जल्द से जल्द शव घर पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि शव को शीघ्र लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मृतक को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *