सिटी रिपोर्टर| बेगूसराय राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) शतरंज बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता में इशिका ने सभी प्रतिभागियों को मात देते हुए राज्य स्तर पर बेगूसराय का परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में उच्च माध्यमिक विद्यालय रचियाही की दशम वर्ग की छात्रा ईशिका ने मुंगेर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए संपूर्ण बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय(अंतर प्रमंडल) शतरंज बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 16 नवम्बर से 19 नवम्बर तक किशनगंज जिला में सम्पन्न हुआ। इशिका की इस उपलब्धि पर माँ काजल कुमारी एवं पिता संतोष कुमार खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। छात्रा इशिका की इस उपलब्धि पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान आकाश कुमार ने इशिका को सम्मानित किया तथा छात्रा के मुख्य कोच राकेश कुमार सिन्हा को छात्रा को इस ऊंचाई तक पहुँचने में उनकी भूमिका की काफी सराहना की। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय रचियाही के प्रधानाध्यापक संजय कुमार पोद्दार, वरीय शिक्षक अवधेश कुमार, विद्यालय अध्यापक कृष्ण कन्हैया कुमार और विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी आदि उपस्थित थी। इशिका की इस जीत पर उच्च माध्यमिक विद्यालय रचियाही के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, राजीव कुमार तथा खेल पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने भी छात्रा इशिका को आशीर्वाद दिया।
https://ift.tt/4iOSkYB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply