DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

किसान इंतजार में, 230 पैक्सों में अब तक धान खरीद शुरू नहीं हुई

11 किसानों से मात्र 48 मीट्रिक टन धान खरीद हुई सिटी रिपोर्टर | पटना खलिहान में धान की फसल काटकर रखी हुई है, वहीं किसान धान खरीद का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, अब तक धान खरीद की कोई सुगबुगाहट नहीं है। बिक्रम प्रखंड के बाघाकोल गांव के किसान रामजीत शर्मा ने बताया कि उनके पास 350 क्विंटल धान काटकर रखा हुआ है। उनका पैक्स नगहर है। पैक्स में चुनाव है, इसलिए धान खरीद नहीं हो रही है। उनके पैक्स को अब तक किसी अन्य पैक्स से टैग नहीं किया गया है, इसके कारण उनके पास के किसी भी किसान का धान नहीं बिका है। यही हाल पटना 230 पैक्सों का है। सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले में मात्र 119 पैक्स और 6 व्यापार मंडलों का ही धान खरीद के लिए चयन किया गया है। अब तक 11 किसानों से 48 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। चुनाव से प्रभावित जिला सहकारिता पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि कई पैक्सों में अगले महीने चुनाव होना है, इसलिए धान खरीद शुरू नहीं हुई है। अगले मंगलवार को टास्क फोर्स की बैठक में ऐसे पैक्सों को दूसरे पैक्सों से टैग कर दिया जाएगा। बता दें कि पटना जिले में अब तक 4133 किसानों का ही निबंधन हुआ है, जबकि पिछले साल 51 हजार किसानों ने धान खरीद के लिए निबंधन कराया था। न लक्ष्य निर्धारित और कैश क्रेडिट मिला राज्य के सभी जिलों में 15 नवंबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन, पटना में धान खरीद के लिए किसी पैक्स का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। उन्हें कैश क्रेडिट भी नहीं दिया गया है। पटना जिले के पैक्सों पर पिछले साल के धान खरीद का 5 करोड़ रुपए का कर्ज है और वे डिफॉल्टर हो गए हैं। इधर, धान खरीद में कैश क्रेडिट देने के लिए बिहार राज्य सहकारी बैंकों ने निर्धारित राशि बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं। बैंक के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे ने कहा कि धान खरीद से संबंधित सारी चीजों के दाम चार गुने बढ़े गए हैं। इसके बावजूद 12 साल पुरानी दरों पर काम हो रहा है।


https://ift.tt/FC0xBXM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *