DniNews.Live

कानपुर में एक दर्ज क्षेत्रों बिजली का शटडाउन:2 से 6 घंटे तक रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, केस्को काराएगा केबिल बदलने का कार्य

सोमवार को शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग केस्को की ओर से केबल डालने और केवी रिकंडक्टरिंग का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 6 घंटे तक शटडाउन लिया जाएगा।
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन
अशोक नगर, हर्ष नगर और 80 फीट रोड स्थित सीसामऊ मार्केट इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बर्रा और आसपास के क्षेत्रों में 6 घंटे का शटडाउन
बर्रा, गंगापुर, बीमा चौराहा, नवशील धाम और न्यू आजाद नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से करीब 6 घंटे तक बिजली शटडाउन रहेगा। यहां केबल और लाइन सुधार का काम किया जाएगा।
पी रोड और चावला मार्केट में भी असर
पी रोड, चावला मार्केट और कच्ची बस्ती इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा कुछ स्थानों पर 11 बजे से 2 बजे तक शटडाउन रहेगा।
50 से अधिक कर्मचारी करेंगे काम
बिजली विभाग के अनुसार मरम्मत और केबल डालने के कार्य में 50 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
काम पूरा होते ही बहाल होगी सप्लाई
केस्को ने आश्वासन दिया है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *