गाजियाबाद में आज सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। पिछले रविवार से 8 दिनों में चौथी बार बारिश से मौसम बदला है। आज सुबह तापमान 17 डिग्री सेल्सियस किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा है। लगातार बदल रहा मौसम 20 मार्च को रात में हुई रुक-रुक कर बारिश हुई। दिन में भी बारिश होती रही। जिससे तापमान में गिरावट आई। इस पूरे सप्ताह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जहां 30 से 35 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलीं। शहर में अलग अलग स्थानों पर बिजली सप्लाई बाधित हुई। जिससे रात में अंधेरा पसरा रहा। रात में भी बूंदाबांदी होती रही। इस बारिश से तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई थी। 8 दिनों में चौथी बार बारिश गाजियाबाद में 8 दिन पहले रविवार को मौसम बदला। जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे एक साथ मौसम सुहाना हुआ। इस दौरान गरज भी पड़ती रही। जहां तेज हवाएं चलीं। इस बारिश बुधवार से शुक्रवार तक फिर तीन दिन बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में बूंदाबांदी जैसा मौसम रहने का अनुमान है। अगले 48 घंटो में 5 मिमी बारिश का अनुमान जताया है। बेमौसम बारिश से गेहूं और सरसों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply