DniNews.Live

चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मां शीतला की विशेष पूजा:जौनपुर में बच्चों के मुंडन संस्कार, रोगों से बचाव की प्रार्थना

जौनपुर के आस्था केंद्र शीतला चौकिया धाम में चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने अपने छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। मुंडन संस्कार के बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी को हलवा-पूरी का प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने परिवार की सुख-शांति के साथ-साथ मां शीतला से हैजा, कालरा और चेचक जैसे मौसमी रोगों से बचाव के लिए भी प्रार्थना की। मां का श्रृंगार गेंदा, गुड़हल और कमल के फूलों की माला से किया गया और मेवा, बरफी तथा फल का भोग लगाया गया। महत विवेकानंद पंडा ने बताया कि देवी मां की पूजा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, इनके पूजन से साधक को न केवल सांसारिक सुख-समृद्धि मिलती है, बल्कि दिव्य ज्ञान और आरोग्य भी प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी बताया कि मां दुर्गा को सिंह पर सवार और चार भुजाओं वाली देवी के रूप में वर्णित किया गया है। मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से माता के दर्शन किए। जानकारी के अनुसार, पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन किए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *