संभल में मौसम ने करवट ली है, जहां बादल छाने के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने दोपहर में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। पिछले दो दिनों की बारिश के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 100 से बढ़कर 158 पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज ठंडी हवाओं के कारण सुबह और रात की ठंडक बढ़ गई है। सोमवार सुबह 8 बजे जिले का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले महीने की तुलना में 10 डिग्री कम होगा। इस बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। एक दिन की बारिश में गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह से गिर गई है, जिसकी कटाई अगले दो-तीन दिनों में होनी थी। इसके अतिरिक्त, आलू की 20%

Leave a Reply