DniNews.Live

लखनऊ में अब फिर बदलेगा मौसम:4 डिग्री तक पारा बढ़ने से गर्मी करेगी परेशान, रात में वार्म नाइट के रहेंगे हालात

राजधानी लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तेज चटक धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 90 फ़ीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 30 फ़ीसदी दर्ज की गई। लखनऊ में ग्रीन जोन में AQI लखनऊ में सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (अंकी) 90 के साथ ग्रीन जोन में दर्ज किया गया। अंबेडकर यूनिवर्सिटी 115, अलीगंज 103 और लालबाग 107 के साथ यलो जोन में दर्ज किया गया है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 82, गोमती नगर 82 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 52 रहा है। रविवार शाम 4:00 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 72 के साथ में ग्रीन जोन में रहा। अब बढ़ेगी गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में अब बड़ा बदलाव आने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही आसमान साफ होने लगा है, जिससे दिन के तापमान में तेजी से इजाफा शुरू हो गया है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इसके बावजूद अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच गया है। नमी की अधिकता और वायुमंडलीय स्थिरता के कारण सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध छा सकती है, जो सूरज निकलने के थोड़ी देर बाद छंट जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि साफ आसमान और बढ़ती धूप के कारण गर्मी का असर अब तेजी से महसूस होगा। लोगों को धूप से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *