DniNews.Live

छात्र की आंख में पेन घोपा, रोशनी गई:पीलीभीत में स्कूल विवाद शांत कराने के दौरान घटना

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा स्थित एक कंपोजिट विद्यालय में छात्रों के बीच हुए विवाद को शांत कराने के प्रयास में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े के दौरान एक अन्य छात्र ने उसकी दाईं आंख में पेन घोंप दिया, जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई है। यह घटना 16 मार्च 2026 को हुई। ग्राम बरहा निवासी छेदालाल और कुसुम का पुत्र कमल, जो कक्षा 7 का छात्र है, रोजाना की तरह स्कूल गया था। स्कूल परिसर के भीतर ही गाँव के दो अन्य छात्र, अखिलेश (पुत्र राजू) और डेविड (पुत्र भागीरथ) के बीच किसी बात को लेकर बहस और झगड़ा हो रहा था। कमल ने पास खड़े होकर दोनों छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान, डेविड ने कमल की दाईं आंख में पूरी ताकत से पेन घोंप दिया। इस वार से कमल की दाईं आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित छात्र की माँ कुसुम ने बताया कि इस घटना के बाद से कमल की दाईं आंख की रोशनी पूरी तरह जा चुकी है। घायल छात्र का इलाज वर्तमान में मुरादाबाद के सी.एल. गुप्ता आई अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाना सुनगढ़ी में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है। सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है और पुलिस टीम घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *