DniNews.Live

पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में नई सख्ती:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समय पर फीस जमा न करने वाले शोधार्थियों के पंजीकरण स्वतः निरस्त

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में कड़ाई बढ़ा दी है। निर्धारित समय पर फीस जमा न करने वाले शोधार्थियों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। उप कुलसचिव अजित प्रताप सिंह द्वारा जारी शोध पंजीकरण पत्र में चयनित शोधार्थियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि यदि अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उनका पंजीकरण स्वतः निरस्त माना जाएगा। ऑनलाइन फीस जमा और दस्तावेज़ प्रस्तुत करना अनिवार्य
पत्र के अनुसार, विभागीय शोध समिति (डीआरसी) की संस्तुति के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध “पीएचडी ऑनलाइन फीस” लिंक के माध्यम से शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद रसीद के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित विभाग में प्रस्तुत करने होंगे। यह पूरी प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी करना अनिवार्य है। शोधार्थियों को समयबद्ध तरीके से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, अब तक करीब 800 चयनित अभ्यर्थियों में से लगभग 80 प्रतिशत को शोध उपाधि समिति (आरडीसी) के पत्र भेजे जा चुके हैं। सभी को समयबद्ध तरीके से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। फीस संरचना और भुगतान
पूर्णकालिक (फुल टाइम) शोधार्थियों को 30 हजार रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। संबद्ध डिग्री कॉलेजों में कार्यरत (पार्ट टाइम/शिक्षक वर्ग) अभ्यर्थियों के लिए 60 हजार रुपये, जबकि अंशकालिक (प्राइवेट) शोधार्थियों के लिए 1.50 लाख रुपये ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि शोध निर्देशक के पास किसी प्रकार की अलग फीस जमा नहीं करनी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *